डीआईजी ने की चुनाव तैयारी की समीक्षा
चाईबासा - कोल्हान के डीआईजी अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को तीनों जिले के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर होने वाले लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था की तैयारी की जानकारी ली। इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के एसपी नरेंद्र सिंह, पूर्वी सिंहभूम के एसपी मदन मोहन लाल व पूर्वी सिंहभूम के एसपी एचबी होमकर आदि मौजूद थे।