पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो डॉक्टरों को शो कॉज

दो डॉक्टरों को शो कॉज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चाईबासा
स्वास्थ्य विभाग ((रांची)) के निदेशक डॉ. रमेश प्रसाद ने गुरुवार को चाईबासा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण किया। नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों अनुपस्थित मिले।डॉ. प्रसाद ने ड्यूटी से गायब रहने पर सिविल सर्जन को दो डॉक्टरों को शोकॉज करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में किसी हाल में सिजेरियन चालू करना है। साथ ही प्रत्येक सप्ताह नेत्र चिकित्सालय में आंखों के मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा मिलेगी।प्रत्येक डॉक्टर को ड्यूटी के समय अस्पताल में रहना आवश्यक होगा। अगर कोई डॉक्टर न्यायालय में गवाही देने जाने वाले होंगे तो उन्हें भी आवेदन देना अनिवार्य होगा। सीएस को अस्पताल में और बेहतर साफ-सफाई
करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएस को एक सप्ताह के भीतर सिजेरियन और नेत्र ऑपरेशन कराने का निर्देश दिया। मौके पर राज्य के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रदीप बास्के, नीरज कुमार व कालीचरण महतो मौजूद थे।