- Hindi News
- झाविमो की बैठक में चुनाव तैयारी पर चर्चा
झाविमो की बैठक में चुनाव तैयारी पर चर्चा
चाईबासा - झारखंड विकास मोर्चा ((चाईबासा विधानसभा)) की बैठक गुरुवार को एक निजी होटल में विधानसभा प्रभारी सोना देवगम की अध्यक्षता में हुई।इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा और प्रखंड वार तैयारियों की समीक्षा की गई। सक्रिय सदस्यता अभियान, धन-जन संग्रह कार्यक्रम संकल्प यात्रा व प्रखंडवार बूथ सम्मेलन पर बूथवार चर्चा की गई। मौके पर खेमकरण सावैंया, देवेंद्र कुमार दास, राकेश शर्मा, गीता सुंडी, शशिकांत शर्मा, दिनेश कुमार तुम्बुलिया, जैन कुमार सावैंया, यशवीर बिरूवा, सुरेंद्र बानरा, जुंबल पूर्ति, मो. सलीम, रोशन अग्रवाल आदि मौजूद थे।