मना महात्मा गांधी का शहीद दिवस
भास्कर न्यूज - सरायकेला
सरायकेला में गुरुवार को महात्मा गांधी की शहीदी दिवस मनाया गया। पुराना बस स्टैंड स्थित गांधी स्तूप के समक्ष समारोह आयोजित की गई। इस मौके पर अपर आयुक्त चंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का मतलब जानिए और पुरोद्धारों का सम्मान दिल में जगाइए। उन्होंने राहगीरों में पुष्प वितरण किया और स्तूप पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम में जलेश कवि, महिला समाजसेवी बसुमती षाड़ंगी, वार्ड आयुक्त सांतना दास, आलोक पडि़हारी, सुदीप पटनायक आदि उपस्थित थे। शांति प्रीति मैयत्री महिला समिति की ओर से कंबल वितरण भी किया गया।