पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनाया गया साईं महोत्सव

धूमधाम से मनाया गया साईं महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरीबुरू - श्री साईं सेवा समिति किरीबुरू-मेघाहातुबुरू के तत्वावधान में शिरडी श्री साईं महोत्सव मनाया गया। मेघाहातुबुरू दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा अर्चना के साथ महोत्सव शुरू हुआ। इसके बाद दोपहर दो बजे शोभायात्रा निकाली गई। जो दुर्गा पूजा पंडाल मेघाहातुबुरू महोत्सव स्थल से निकलकर किरीबुरू और मेघाहातुबुरू के सभी मार्गो से होकर पुन: महोत्सव स्थल पहुंचा। फिर संध्या आरती के साथ भजन संध्या आयोजित हुआ।