- Hindi News
- भाजपा छोड़ कर जानेवाले फिर लौटेंगे घर : अमरेंद्र
भाजपा छोड़ कर जानेवाले फिर लौटेंगे घर : अमरेंद्र
भास्कर न्यूज - घाटशिला
भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह गुरुवार को पार्टी के घाटशिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि देशभर में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। मोदी खुद के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए वोट मांग रहे हैं। भ्रष्टाचार और महंगाई से जनता परेशान है। कहा कि राजनीतिक दलों के नेता चुनाव लड़ते हैं या चुनाव लड़ाते हैं। कहा कि वे यहां राजनीतिक दौरे पर नहीं आएं हैं, बल्कि पुराने कार्यकर्ताओं और साथियों से मुलाकात करने पहुंचे हैं। बताया कि जमशेदपुर उनकी मातृभूमि रही है। यहां से विशेष लगाव है। यदि पार्टी ने चाहा, तो वे 2014 का लोकसभा चुनाव जमशेदपुर से लडऩे को तैयार हैं। चार दिवसीय दौरे के क्रम में उन्होंने पटमदा और जमशेदपुर नगर का भी भ्रमण किया है। शुक्रवार को डुमरिया, गुड़ाबांदा क्षेत्र जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार भाजपा किसी के साथ चुनावी तालमेल नहीं करेगी। कहा कि बिहार में लालू-पासवान अब जातिगत वोटों का ध्रुवीकरण नहीं कर सकेंगे। वहां की जनता सब समझ रही है। मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश साव, राजकुमार पांडेय, शिवरतन अग्रवाल, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश रेवानी, संजय तिवारी, संजय अग्रवाल, गोपाल शर्मा, ब्रजेश कुमार सिंह, अप्पु मंडल, सुबोध सिंह आदि मौजूद थे।