माघे पर्व को लेकर सजने लगे घर
आयोजन समिति के अध्यक्ष बने गंगाराम
घाटशिला - दामपाड़ा के काड़ाडूबा-बड़ाधादिका पंचमी मेला आयोजन समिति की बैठक गंगाराम हांसदा की अध्यक्षता में हुई। इसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 से 8 फरवरी तक तीन दिवसीय पंचमी मेला के आयोजन का निर्णय लिया गया। 6 फरवरी को जागरण और डूबांग नाच के साथ कार्यक्रम प्रारंभ करने, 7-8 फरवरी को संथाली ड्रामा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कमेटी का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष गंगाराम हांसदा, सचिव आसना मुखिया सह झाआप के केंद्रीय अध्यक्ष मानसिंह हेंब्रम, सदस्य लालमोहन हांसदा, रामेश्वर मुर्मू, झिलू टुडू, सुकुमार दास, सिमंत पाल, बालद हांसदा, मंगल सोरेन, डोमन मुर्मू, लाल मोहन टुडू, बासिया टुडू को मनोनीत किया गया।