पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं के घर लगाया झंडा

कार्यकर्ताओं के घर लगाया झंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरागोड़ा - सांसद डॉ. अजय कुमार और झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ बहरगोड़ा प्रखंड के पाटवेड़ा, पाटपुर, केवला, बहरागोड़ा मस्जिद, उईनाला आदि गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर पार्टी का झंडा लगाया। सबसे पहले डॉ अजय कुमार और डॉ षाड़ंगी का काफिला इचड़ाशोल गांव पहुंचा। यहां उन्होंने झाविमो कार्यकर्ता अमल प्रधान और भजोहरि बेरा के घर जाकर झंडा लगाया। मौके पर शंकर हलदार, मकसूद अंसारी, दिलीप साव, विमल बारिक, उमेश राउत, बिल्टू पैड़ा, सौमेन कुईला के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।