स्थापना दिवस पर एथलेटिक्स मीट संपन्न
किरीबुरू - आरएमडी सेल के किरीबुरू लौह अयस्क खदान के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय आयोजित एथलेटिक्स मीट कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। फुटबाल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर हुआ। इस अवसर पर खदान के महाप्रबंधक इभाराजू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल इस प्रकार के कार्यक्रम सेल की स्थापना दिवस पर आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरूआत इस वर्ष से हो चुकी है। यह कार्यक्रम किसी अपरिहार्य कारणों से बंद था। इसे अब और भी विस्तार रूप दिया जाएगा। सभी एथलीटों को चार ग्रुपों में बांटा गया था। एथलीट मीट में एक सौ, दो सौ,चार सौ , आठ सौ मीटर दौड़, डिक्स थ्रो, शॉटपुट ट, विभागीय रिले रेस सहित कई स्पर्धाएं हुई। मौके पर महाप्रबंधक के इभाराजू के अलावा, उप महाप्रबंधक एके सिंह, कमल भास्कर, डॉ मानस विश्वास, मो. इकबाल अहमद, उज्जवल मुखर्जी, देवेन दास, जी तिग्गा, प्रकाश महंती, गौतम दत्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।