पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाउन क्लब और फ्रेंडस कोल्ट चाईबासा ने अपने अपने मैच जीते

टाउन क्लब और फ्रेंडस कोल्ट चाईबासा ने अपने- अपने मैच जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बीएल नेवटिया 20 -20 क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरूवार को खेले गए पहले मैच में टाउन क्लब की टीम ने एनसीसी गुवा को 4 विकेटों से और फ्रेंड्स कोल्ट की टीम ने एमसीसी मेघाहातुबुरू को 3 रनों से पराजित किया। बिरसा मुंडा क्रि केट स्टेडियम में खेले गए मैच में एनसीसी गुवा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनसीसी गुवा की टीम ने 19.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाए। एनसीसी गुवा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए बिनोद कर ने 1 चौका और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 28 रन बनाए। वहीं अन्य बल्लेबाजों में रितेश ने 2 छक्कों की मदद से 14 रन तथा नितेश ने 1 चौका और 1 छक्का की मदद से 13 रन बनाया। टाउन क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिजीत बर्मन ने 11 रन देकर 2 विकेट, अविनाश गुप्ता ने 26 रन देकर 2 विकेट, राहुल विजय ने 22 रन देकर 2 विकेट लिया। जबकि मो. नवाब एवं प्रणय को एक- एक विकेट मिला। वहीं जीत के लिए 20 ओवरों में 134 रनों का पीछा करने उतरी टाउन क्लब की टीम ने 12.4 ओवरो में 6 विकेट खोकर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। टाउन क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शंकर विश्वकर्मा ने 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार 51 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में प्रणय ने 7 चौकों की मदद से 31 रन तथा राहुल सिन्हा ने 1 चौके की मदद से नाबाद 10 रन बनाया। एनसीसी गुवा की ओर से गेंदबाजी करते हुए क्रिती रावल ने 23 रन देकर 3 विकेट एवं नितेश ने 14 रन देकर 1 विकेट लिया।
फ्रेंड्स कोल्ट ने एमसीसी को हराया

चाईबासा। दूसरे मैच में फ्रेंड्स कोल्ट के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए। फ्रेंड्स कोल्ट की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कृष्ण चौधरी ने 62 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में रामलाल ने 26 रन और आदित्य भूषण ने 15 रन बनाए। एमसीसी मेघाहातुबुरू की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुमार धीरेंद्र ने 22 रन देकर 2 विकेट लिया। जबकि आलम अंसारी एवं चंदन सिंह को एक-एक विकेट मिला। वहीं जीत के लिए 20 ओवरों में 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी मेघाहातुबुरू की टीम 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। एमसीसी मेघाहातुबुरू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए संजू हेस्सा ने 38 रन, आलम अंसारी ने 28 रन और चंदन सिंह ने 13 रन बनाए। फ्रेंड्स कोल्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल नायक ने 24 रन देकर 3 विकेट, रामलाल ने 7 रन देकर 2 विकेट व उमेश यादव ने 33 रन देकर 2 विकेट लिया।



पश्चिम ंिसंहभूम की खेल की खबरें