बच्चों ने जुबिली पार्क का किया सैर
आदित्यपुर - सुवर्णरेखा परियोजना के ईचा डैम के विस्थापितों के बच्चों ने बुधवार को जुबिली पार्क का सैर किया और वनभोज का आनंद लिया। इस संबंध में परियोजना के जनसंपर्क पदाधिकारी रंजना मिश्रा ने बताया कि बच्चे जुबिली पार्क आकर काफी खुश थे। प्रथम चरण में 60 बच्चों ने भ्रमण किया। चरणबद्ध तरीके से अन्य विस्थापित गांवों के बच्चों को भी भ्रमण कराया जाएगा। मौके पर हरि कुमार केशरी व अन्य मौजूद थे।
ईचागढ़ में युवती ने की खुदकुशी
ईचागढ़ - ईचागढ़ थाना क्षेत्र के वासाहातु में राखीमनि ((18)) ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि लड़की के पिता मनमोहन मुंडा के बयान पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।