कैंप का रंगारंग आगाज
भास्कर न्यूज - चक्रधरपुर
दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड का पांच दिवसीय राज्यस्तरीय 27वें कैंप व रैली का रंगारंग आगाज गुरुवार को सेरसा स्टेडियम में हुआ। दक्षिण पर्व रेलवे के पांच रेल मंडल के 680 बच्चों ने इस कैंप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप व रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआरएम राजीव अग्रवाल ने गुब्बारे उड़ा कर किया । इससे पहले अग्रवाल व सर्वो अध्यक्षा अलका अग्रवाल का स्वागत बच्चों ने बुके देकर किया। इसके बाद चीफ मेडिकल डायरेक्टर अरविंद राय ने डीआरएम राजीव अग्रवाल को स्काउट का स्कार्फ पहनाया। इस दौरान स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने स्वागत गीत, झंडा गीत प्रस्तुत किया। स्काउट एंड गाइड कैडेटों ने कैंप के पहले ही दिन ड्रिल,योगा,पिरामिड,डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पांच दिनों तक चलने वाले कैंप का समापन तीन फरवरी को होगा।
ये थे उपस्थित
सीएमएस आरके पाणी, डीसी स्काउट अतुल कुमार,डीसी गाइड श्वेता रंजन, जिला संगठन आयुक्त दिलीप मंडल, जिला सचिव प्रदीप डे, ब्रिजेश कुमार राम, मोहम्मद युसुफ, सम्राट सेनगुप्ता सहित स्काउट एंड गाइड के बच्चे मौजूद थे।