किरीबुरू - मेन मार्केट बेथल बैंक के समीप पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन में गड़बड़ी को दुरुस्त कराने के लिए बुधवार को सैकड़ों लोग सिविल ऑफिस पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को हालात से अवगत कराया। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल पाइप लाइन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।