माइंस एरिया लोकल कमेटी से नाता तोड़ा
भास्कर न्यूज - मुसाबनी
फुलझरी खडिय़ा बस्ती में भादुवा ग्राम प्रधान सह बागजाता माइंस एरिया लोकल कमेटी के सचिव शोले हांसदा की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कमेटी के अध्यक्ष ठाकुरा हांसदा की मनमानी के कारण वे लोग कमेटी से त्याग पत्र देंगे। कमेटी के सचिव शोले हांसदा, सहसचिव कान्हू मार्डी और कोषाध्यक्ष बैकुंठ पातर ने तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इन लोगों ने ठाकुरा हासंदा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कमेटी के सदस्यों को बिना विश्वास में लिए ही बैठक कर अखबारों में बयान देते हैं, जो गलत है। सभी ने कमेटी से नाता तोडऩे का ऐलान किया। बैठक में कुंवर मुर्मू, गोपाल हांसदा, बास्ता मुर्मू आदि उपस्थित थे।