ट्रेन से चाकुलिया पहुंचे सांसद अजय
चाकुलिया - सांसद डा. अजय कुमार ने गुरुवार को प्रखंड का दौरा किया। हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर सांसद के पहुंचते ही झाविमो कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया । इसके पश्चात सांसद ने झाविमो कार्यकर्ताओं से संगठन के बारे में जानकारी ली और इसे मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्टेशन परिसर स्थित स्टैंड पर टेंपो चालकों से उनका कुशल क्षेम पूछते हुए झाविमो का पोस्टर वाहनों पर लगाने को प्रेरित भी किया। इसके बाद वे बहरागोड़ा रवाना हो गए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि चंचल गर्ग, राणा मल्लिक, पंसस अमल माहली, विशाल लोधा, भरत पात्र, शिव कुमार सिंह, चंद्र कुमार मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।