मेला में नेताओं का लगा रहा जमावड़ा
भास्कर न्यूज - बहरागोड़ा
बहरागोड़ा में दो अलग-अलग स्थानों में चल रहे 9 दिवसीय नेताजी जयंती समारोह सह ग्रामीण विकास मेले के आठवें दिन बहरागोड़ा में बड़े बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। दोनों आयोजन स्थलों पर सांसद डा. अजय कुमार, राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, झाविमो केन्द्रीय उपाध्यक्ष डा. दिनेश कुमार षाडंगी, कांग्रेस क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता पहुंचे। कमिटी की ओर से सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।
नेताजी शिशु उद्यान में सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । समारोह को राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, सांसद अजय कुमार, डा. दिनेश कुमार षाडंगी, देवी शंकर दत्ता आदि ने संबोधित किया। जन संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष जयंती समारोह में भी सभी अतिथि पहुंचे। वहां अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता देकर किया गया। ये सभी नेताओं ने भी सुभाष जयंती समारोह को संबोधित किया।
समारोह में भाग लेने के बाद श्री बलमुचू और काबू दत्ता ने नेताजी उद्यान में लगे स्टॉल को घूम-घूम कर देखा। तत्पश्चात प्रदीप कुमार बलमुचू ने एनएच के प्रोजेक्ट मैनेजर टीके वैद्य से मिलकर एनएच की बदहाली पर बात-चीत करते हुए श्री बलमुचू ने श्री वैद्य को कहा कि जितना जल्द हो बहरागोड़ा से जमशेदपुर तक एनएच को ठीक किया जाएगा। श्री वैद्य ने इस पर सहमति जताते हुए कहा हम कोशिश करेंगे । समारोह में कांग्रेस जिला कमिटी के महासचिव देवारूणा बनर्जी, तपास महापात्र, शांति गोपाल दास, इरा घोष, निखिल करण के अलावे कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे । इधर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।