- Hindi News
- पुण्यतिथि पर अनुमंडल में जगह जगह याद किए गए बापू, दी गई श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर अनुमंडल में जगह-जगह याद किए गए बापू, दी गई श्रद्धांजलि
घाटशिला: घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में कुष्ठ उन्मूलन दिवस के अवसर पर चिकित्सक एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। प्रभारी कुष्ठ निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गांधी जी ने कुष्ठ रोगियों के लिए कई कदम उठाए थे। उन्होंने कुष्ठ को छूआ-छूत का रोग न बताकर लोगों को कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए प्रेरित किया था। बापू की पुण्यतिथि के दिन राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। मौके पर डॉ. उपेंद्र प्रसाद, डॉ. अंकुर सिन्हा, कुष्ठ निरीक्षक शरत चंद्र पाल, डॉ. दिवाकर सिंह, कार्यक्रम प्रभारी रवि मिश्रा, कृष्णा चक्रवर्ती, सरिता पन्ना, स्वीटी कुमारी, तुलसी मुर्मू, शिशिला मुर्मू, प्रीति देवगम, अनिमा कश्यप, इंदु कुमारी, दुर्गा पाणी आदि मौजूद थे।
अनुमंडल कार्यालय में महात्मा गांधी को याद किया गया। समारोह में एसडीओ अमित कुमार, डीसीएलआर शंकर यादव, कार्यपालक दंडाधिकारी ब्रजशंकर प्रसाद सिन्हा, प्रदीप कुमार वर्मा, अशोक कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, सोमवारी मुंडा, टीएस महापात्र, गोवर्धन मदीना, अभिषेक कुमार, एमएन प्रधान, रेखा बेरा आदि ने बापू की तस्वीर पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए।