मुखिया-उपमुखिया का वनभोज 19 को
पोटका - मुखिया-उपमुखिया समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को हाता में हुई। इसकी अध्यक्षता होपना माहली ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 फरवरी को केला बगान में समिति का वनभोज सह मिलन समारोह होगा।
तिलका मांझी की मनेगी 264वीं जयंती
चांडिल - चिलगु में बाबा तिलका मांझी शहीद स्मारक समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कपूर बागी ने की। इसमें 11 फरवरी को चिलगु मोड़ में बाबा तिलका मांझी की 264 वीं जयंती मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर सनातन मार्डी, बुद्धेश्वर टुडू, कार्तिक हांसदा, सनातन किस्कु, शिबू सिंह और सोनाराम सोरेन मौजूद थे।
चौका में सुधीर दा को दी श्रद्धांजलि
चांडिल - पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो के निधन पर चौका में झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसकी अध्यक्षता चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो ने की। मौके पर कृष्ण किशोर महतो, पशुपति महतो, धीरेन महतो, श्यामला महतो, सोमवारी लोहरा, सुनीता महतो, रेखा लोहार और लक्ष्मीकांत महतो मौजूद थे।
चांडिल : मनाया गया संकल्प दिवस
चांडिल - चांडिल पुनर्वास कार्यालय के सामने विस्थापित मुक्ति वाहिनी ने 13 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को संकल्प उपवास मनाया। इस दौरान बांकसाई के विस्थापितों को बसाने, पालना जलाशय को पूरा करने, आवासीय विद्यालय खोलने, वैकल्पिक रोजगार प्रदान करने की मांग कर रहे थे। मौके पर कपूर बागी, नारायण गोप, श्यामल मार्डी, ईश्वर गोप, देवेंद्र नाथ महतो, कार्तिक चंद्र महतो, दिलीप कुमार, बासुदेव आदित्यदेव, उपेन महतो और पंचानन महतो मौजूद थे।