- Hindi News
- बच्चों को सिखाएगी यूसील अंग्रेजी बोलनाजादूगोड़ा ! यूसील जादूगोड़ा की ओर से सीएसआर योजना के तहत
बच्चों को सिखाएगी यूसील अंग्रेजी बोलनाजादूगोड़ा -!- यूसील जादूगोड़ा की ओर से सीएसआर योजना के तहत भाटिन स्कूल के 50 बच्चों को अंग्रेजी बोलने का कोर्स कराया जाएगा । गुरुवार को इसका उद्घाटन...
कला प्रतिभा सम्मान समारोह 2 से
घाटशिला - अभियान फॉर के ए बेटर टुमारो की ओर से 2 से 4 तक फरवरी को कुमार अभिषेक कला प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। मऊभंडार स्पोटर्स क्लब कैंपस में सुबह 9 बजे से विभिन्न स्कूलों के 10 वर्ष तक के बच्चे ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडली द्वारा सर्वोत्तम कला प्रतिभा और तीन वर्गों में श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। तीन से चार फरवरी तक सभी प्रतिभागियों के चित्रों की प्रदर्शनी बजरंग परिषद मऊभंडार के कैंपस में लगाई जाएगी। चार फरवरी की शाम छह बजे से समापन समारोह होगा। समारोह में बलदेव दास संतलाल बालिका हाईस्कूल में गत 10 व 11 जनवरी को हुई बधाई संदेश प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
महिलाओं को मिलेगा संवरने का प्रशिक्षण
जादूगोड़ा - यूसील नरवा पहाड़ स्थित अतिथि गृह में यूसील लेडिज क्लब के ओर से महिलाओं को मेकअप की जानकारी दी गई। इसके लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि यूसील सीएमडी की पत्नी सह लेडीज क्लब की अध्यक्षा सुषमा आचार्या ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में दक्ष होना जरूरी है। महिलाएं किस प्रकार खुद को जल्द से कैसे तैयार करें, इसकी भी ट्रेनिंग दी जाएगी। ब्यूटीशियन कोर्स में प्रशिक्षण के लिए बारीडीह से विशेषज्ञ होभा दास को आमंत्रित किया गया था। मौके पर कार्यक्रम संयोजक इशिता सान्याल, सदस्य सीमा श्रीवास्तव, मौसमी घोष हाजरा, स्वाति राय, अर्चना घड़े , नीलिमा षाड़ंगी, रीना राय चौधरी, प्राची महंथी मौजूद थे।
नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 6 को
चाकुलिया - अग्रसेन स्मृति धर्मशाला में छह फरवरी को सुबह 10 बजे से मारवाड़ी महिला समिति चाकुलिया शाखा के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें ब्रह्मानंद हृदयालय जमशेदपुर के नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष रीता लोधा व सलाहकार सरोज रूंगटा ने बताया कि नेत्र जांच के लिए विवेक मेडिकल पुराना बाजार और राधा मेडिकल स्टोर नया बाजार में पंजीयन शुरू हो गया है । मरीज अध्यक्ष रीता लोधा ((9334168261)) और सरोज रूंगटा ((9835176485)) के मोबाइल पर भी संपर्क कर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं ।
बोरिंग गाड़ी को ग्रामीणों ने घेरा
श्यामसुंदरपुर - बालीजुड़ी के धीवर टोला और सबर टोला में ट्यूबवेल बोरिंग के लिए आजसू समर्थकों ने पलास पांडा के नेतृत्व में दीपक बोरवेल कंपनी की गाड़ी को घंटों रोके रखा । बालीजुड़ी गांव में ग्रामीण बोरिंग की मांग कर रहे थे। इधर गाड़ीवालों का कहना था कि यहां उन्हें बोरिंग करने की अनुमति नहीं मिली है। लोगों की मांग को देखते हुए और बालीजुड़ी पंचायत के उपमुखिया की मध्यस्थता के वाद काकुली धीवर व सर्वेश्वर देहुरी के घर के सामने दो बोरिंग करने पर सहमति बनी। आंदोलन में अमर पांडा, गुरु प्रसाद धीवर, गगन धीवर, नव धीवर, प्रफुल्ल देहरी, टिकी धीवर, सनातन धीवर समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे ।
डांगराबुरू की टीम ने भालकी को हराया
मुसाबनी - गोहला पंचायत के फुलझरी ((खडिय़ासाई)) में सागन जातरा स्पोटर्स क्लब फुलझरी की ओर से चौथे वर्ष तीन दिवसीय कपड़ा गेंद सह खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू प्रखंड अध्यक्ष बुद्धेश्वर मुर्मू, विशिष्ट अतिथि रवि सिंह व मुखिया नानी सोरेन उपस्थित थे। गेंद प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच भालकी व डांगराबुरू टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचकारी मैच में डांगराबुरू की टीम ने भालकी टीम को 4-1 से हरा कर जीत हासिल की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान करण मुर्मू, फागु मार्डी, सुना मार्डी, लोगेन हेम्ब्रम, राम मार्डी, नरसिंह हांसदा, सिदो टुडू, जयसिंह हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।
आनंद का माध्यम है टुसू मेला : रामदास
मुसाबनी - गिरिशडांगा में गुरुवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन उपस्थित थे। दूर दराज से सैकड़ों ग्रामीण महिला, पुरुष एवं बच्चों ने मेले का आनंद उठाया। मेले में कई टुसू प्रतिमा व नृत्य मंडलियों ने हिस्सा लिया व छापाल नृत्य कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि टुसू मेला क्षेत्र में मकर से शुरू होकर पूरे जनवरी महीने तक चलता रहता है। मेले में ही हमारी संस्कृति की झलक दिखती है। मेला सामूहिक आनंद का माध्यम है। नृत्य प्रतियोगिता व टुसू प्रतिमा के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के व डीएसपी वचनदेव कुजूर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी आरसी पाल, हरिशंकर चौबे, सोमाय सोरेन, दामा बेसरा, श्याम मार्डी, गोपाल हांसदा, शंकर कालिन्दी, मेला कमिटी के संरक्षक प्रधान सोरेन, गंगाधर पातर, सुबराज कालिंदी, जसबीर कालिंदी सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।