पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ कटाई में नौ के खिलाफ प्राथमिकी घाटशिला ! वन विभाग के फॉरेस्टर आरके झा ने गालूडीह थाना क्षेत्

पेड़ कटाई में नौ के खिलाफ प्राथमिकी घाटशिला-!- वन विभाग के फॉरेस्टर आरके झा ने गालूडीह थाना क्षेत्र के कासापानी जंगल से पत्थरों का अवैध उत्खनन रोकने के लिए अभियान चलाया। फॉरेस्टर ने गुप्त...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चाकुलिया
जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह तथा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एलपी सिंह ने गुरुवार को प्रखंड के कई विद्यालयों को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गलती पाए जाने पर उन्होंने कुछ शिक्षकों को सुधरने की नसीहत दी। सबसे पहले दोनों अधिकारी पुराने कस्तूरबा विद्यालय भवन में संचालित प्रवासी विद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन, शिक्षण व्यवस्था, छात्रावास की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति आदि का जायजा लिया। विद्यालय के कुल नामांकित 51 विद्यार्थियों में से 49 विद्यार्थी विद्यालय में पाए गए। संचालक ने बताया कि दो विद्यार्थियों की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल भेजा गया है । इसके बाद डीएसई तथा डीपीओ प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने वार्डन अंजनी कुमारी को व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने एकाउंटेंट सुभाष मंगराज से एसएमसी की बैठक, मिसलेनियस एकाउंट, मेडिकल केयर एकाउंट, पीटीए, स्पेशल कैंप एकाउंट, कैश बुक, वाउचर, कैपेसिटी बिल्डिंग एकाउंट आदि अभिलेखों की जांच करते हुए 2 फरवरी को डीएई कार्यालय में तीन वर्षों के एकाउंट से संबंधित खर्च का ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज विद्यालय के बेहतर संचालन तथा गाइड लाईन देने के लिए औचक निरीक्षण किया गया । इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने बीआरसी कार्यालय परिसर में चले रहे गुरु गोष्ठी में भी भाग लिया। वहां उन्होंने शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। अंत में उन्होंने मनोहर लाल मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया । इस मौके पर बीईईओ बासुदेव राय, बीआरपी सुभाष चन्द्र राणा, कनीय अभियंता सत्यजीत माईति समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।
डीएसई ने बताया कि एक शिक्षकीय विद्यालयों को दो शिक्षकीय करते हुए तथा शिक्षक विहीन विद्यालयों एवं अपग्रेडेड विद्यालयों को छोड़कर अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द की गई है। बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसा निर्णय लिया गया है ।