- Hindi News
- पत्थर खदान के गड्ढे से बाइक बरामदघाटशिला ! बांकी पंचायत के लेदा सीमा पर पुराने पत्थर खदान के गड्ढ
पत्थर खदान के गड्ढे से बाइक बरामदघाटशिला -!- बांकी पंचायत के लेदा सीमा पर पुराने पत्थर खदान के गड्ढे से ग्रामीणों ने एक बाइक बरामद की है। ग्रामीणों ने गुरुवार को बिना नंबर की बाइक देख पुलिस ...
न्यूज़ इनबॉक्स
पत्थर खदान के गड्ढे से बाइक बरामद
घाटशिला - बांकी पंचायत के लेदा सीमा पर पुराने पत्थर खदान के गड्ढे से ग्रामीणों ने एक बाइक बरामद की है। ग्रामीणों ने गुरुवार को बिना नंबर की बाइक देख पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार पत्थर खदान में जमे पानी में बाइक डूबी हुई थी। पानी कम होने पर उसके बारे में पता चला। पुलिस के अनुसार बाइक देखने से ऐसा लगता है कि करीब दो-तीन माह पूर्व इसे पानी में लाकर छुपा दिया गया होगा। लाल रंग की हीरो पैशन प्रो मॉडल बाइक चोरी की हो सकती है। पुलिस का मानना है कि चोर कहीं सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा पाने के कारण उसे पानी में छुपा कर भाग गए होंगे।