पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नुक्कड़ नाटक कर दी योजनाओं की जानकारी

नुक्कड़ नाटक कर दी योजनाओं की जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाला
सरकार द्वारा संचालित विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन जक पहुंचाने के लिए जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक किया जा रहा है। इसी के तहत प्रयास फाउंडेशन दुमका के सौजन्य से बुधवार को बस स्टैंड नाला के अलावा मौरबासा, मालडीहा, दलाबड़, चक नयापाड़ा समेत कई गांवों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कलाकारों द्वारा आकर्षण सजावट में मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, डायन प्रथा, वज्रपात से बचाव, शराब बंदी आदि महत्वपूर्ण तथ्य एवं सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। दल नायक दिलीप कुमार एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत कला के माध्यम से लोगों को गीत नृत्य एवं अनमोल कथा द्वारा डायन प्रथा समाज के लिए कुरीति, इसे समूल विनाश करने के गुण तथा कानूनी पहल के बारे में बताया गया। शराब का सेवन एवं इसे तैयार कर कारोबार के रूप में अपनाने से समाज के ऊपर पडऩे वाले दुष्प्रभाव आदि बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। मौके पर शिवराम कुमार, भवेश युसुफ, अर्जुन कुमार, रितेश कुमार गुप्ता, शिवानी कुमारी आदि कलाकारों के अलावा ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे।