प्रतिबंधित लॉटरी के धंधेबाज भिड़े
झरिया - जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के अनिल टॉकीज के पास बुधवार की दोपहर प्रतिबंधित लॉटरी के दो धंधेबाज आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे को खदेड़-खदेड़ कर पीटा। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस वहां पहुंच गई, तो मारपीट करने वाले भाग गए । पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे लोदना मोड़ होते हुए भागा 4 नंबर की ओर भाग निकले। फूसबंगला के दुकानदारों का कहना है कि वहां आए दिन ऐसा होता है। पुलिस इस अवैध धंधे के बारे में अच्छी तरह जानती है, लेकिन वह धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।
बंगाल से थोक में लाए जाते हैं टिकट - जानकारी के मुताबिक, फूसबंगला स्थित अनिल टॉकीज के समीप हर दिन लॉटरी संचालकों का जमावड़ा होता है।प्रतिबंधित लॉटरी टिकट थोक में बंगाल से लाए जाते हैं।यहां विभिन्न जगहों पर पहुंचाने के लिए टिकटों का बंटवारा होता है।बुधवार को भी थोक विक्रेता टिकट लेकर पहुंचा था। भागा 4 नंबर के लॉटरी संचालक ने टिकट मांगे, तो उससे पहले का बकाया चुकाने को कहा गया। इसी को लेकर उसकी थोक विक्रेता से मारपीट हो गई।
वर्जन
प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बिक्री की जानकारी नहीं
॥अवैध लॉटरी टिकट विक्रेताओं के बीच मारपीट की जानकारी नहीं है। लॉटरी टिकट बेचे जाने के बारे में भी पता नहीं है। अगर प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री की जा रही है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।ञ्जञ्ज अहमद अली, थाना प्रभारी, जोड़ापोखर