- Hindi News
- नारायणपुर के कार्यकर्ता स्थापना दिवस में लेंगे भाग
नारायणपुर के कार्यकर्ता स्थापना दिवस में लेंगे भाग
नारायणपुर - झामुमो के 35वें स्थापना दिवस की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई है। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सोरेन ने की। मौके पर कहा गया कि 2 फरवरी को दुमका में आयोजित पार्टी स्थापना दिवस में नारायणपुर प्रखंड से कार्यकर्ता भाग लेंगे। कहा गया कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उत्साहित करने के लिए दीवाल लेखन, झंडा लगाने एवं तोरण द्वार की तैयारी आरंभ करने का भी निर्देश दिया गया है। कहा गया कि नारायणपुर प्रखंड को झंडा से पाट दिया जाएगा एवं चौक चौराहों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे शिबू सोरेन एवं विधायक विष्णु प्रसाद भैया का बैनर लगाया जाएगा। इस अवसर पर कहा गया कि कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ कार्यक्रम की तैयारी आरंभ कर दे। कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर जो स्मार पत्र दिया जाएगा। उसमें नारायणपुर की कई प्रकार की समस्याओं को भी अंकित कर उसके निराकरण की मांग सरकार से की जाएगी।