पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला - गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर विकास भवन में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख बबीता मुर्मू ने की। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रात: 8:15 बजे राष्ट्रीय झंडा फहराने का निर्णय लिया गया तथा बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा थाना परिसर में झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया। नाला स्थित सभी सरकारी संस्थानों में नियमपूर्वक झंडा फहराने, प्रभात फेरी निकालने तथा राष्ट्रीय पर्व का शांतिपूर्वक संचालन के बारे में बिंदुवार विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी झंडोत्तोलन संबंधी विचार रखा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार लायेक, उप प्रमुख बिमल कांति घोष, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचल निरीक्षक चंद्रदेव दास के अलावा सुबोध कुमार मंडल, निमाईपद घोष, तीर्थमय मंडल, संजीव कुमार ठाकुर, शीला सोरेन आदि थे।