पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश की जनता को उपयुक्त सरकार चुनने की आवश्यकता : सुदेश महतो

प्रदेश की जनता को उपयुक्त सरकार चुनने की आवश्यकता : सुदेश महतो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाला
पूर्व की सरकारों ने राज्य के विकास का प्रयास कम और लोगों के अरमानों को कुचलने का काम अधिक किया है। ये बातें आजसू पार्टी सुप्रीमो सह सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा। नाला में आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के आवास पर आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आजसू गरीब, दबे, कुचले एवं शोषित लोगों के अधिकारों की बात उठाती रही है। इसी सोच के अनुरूप सरकार में शामिल होकर कार्य करती रही है। कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों, आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाना है। राज्य के युवा आगे आकर विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में संघर्ष को मजबूती प्रदान करें। विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर राज्य के विभिन्न प्रखंडों, गांव, चौपाल सहित नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संघर्ष को अपनी उर्जा से जीवंत किया है। राज्य की तरक्की का जिम्मा झारखंड के प्रत्येक निवासी का है। राज्य को तरक्की के रास्ते पर लाने के उपयुक्त सरकार चुनने की आवश्यकता है। सुदेश ने कहा कि राज्य की जनता संघर्ष करते हुए विकास का सपना देखती रही। लेकिन सभी संसाधनों के बावजूद राज्य की बदहाली चिंता का विषय है। आगामी लोकसभा चुनावों के संदर्भ में कहा कि वर्ष 2014 भारत के लिए महत्वपूर्ण है। 2014 भारत की राजनीति की दशा-दिशा तय होगी। इस अवसर पर प्रवीण प्रभाकर ने 27 जनवरी को दुमका में प्रस्तावित रन फॉर झारखंड कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। साथ हीं कहा कि राज्य में सड़कों का 500 किमी लंबा जाल बिछाने, राज्य में खेल संसाधनों का विकास करने आदि सहित अनेक विकास से जुड़ी योजनाओं को क्रियान्वयन सुदेश महतो ने किया है। कहा कि पहले वोट की राजनीति चलती थी। लेकिन आजसू ने राज्य के बेहतरी के लिए विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जोनाथन टुडू, दुमका लोकसभा प्रभारी शर्मिला सोरेन, राजा साहनी, रंजीत राय, हाकिम मुर्मू, शानअली, पूर्णिमा धर, सीटू सिंह, कामदेव मिर्धा, चंचल खां, गौतम ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुदेश महतो के नाला पहुंचने पर समर्थकों ने आम बगान चौक पर उनका स्वागत किया।