विकास की बजाय विनाश हो रहा : रजवार
चंदनकियारी - झारखंड राज्य अलग हुए 13 साल बीत गए फिर भी यहां के लोगों का विकास नहीं हुआ है। विकास के जगह विनाश ही हुआ है। यह कहना है झामुमो पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार का। वे प्रखंड के टाउन हाल के समीप कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक के बाद बोल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रदेश में पार्टी की सरकार चल रही है और कार्यकत्र्ताओं का काम न हो तो कार्यकत्र्ता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
रजवार नें कहा कि झामुमो नीति सिद्धांत की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आगामी 28 जनवरी को प्रखंड कार्यालय के समीप पार्टी कार्यकत्र्ता जोरदार ढंग से
आंदोलन करेंगे।