पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में बीएलओ ने किया हंगामा

बैठक में बीएलओ ने किया हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला - विकास भवन नाला में बुधवार को बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रकाशित मतदाता सूची में गलती रहने पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि बार बार हो रही गलती का खमियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ता है। उत्तेजित शिक्षकों ने कहा कि कार्य से शिक्षकों को दूर रखना चाहिए। बार बार गलतियां सुधार कर भेजने के बाद भी गलत प्रिंट होकर आता है। जिससे क्षेत्र में जनता का कोपभाजन शिक्षकों को होना पड़ता है। शिक्षकों का कहना था कि ईपिक कार्ड एवं प्रकाशित मतदाता सूची में नाम, पदनाम से लेकर विवरण में त्रुटि रह गई है, जिसे शिक्षकों ने बतौर बीएलओ सुधार कर कार्यालय में समर्पित किया था। शिक्षकों द्वारा किए गए हो हल्ला एवं शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया तथा आला अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जेएसएस अनिल कुमार के अलावा प्रदीप कुमार मंडल, तपन कुमार दे, इंदु झा, प्रणति मंडल आदि बीएलओ उपस्थित थे।