स्थापना दिवस को ले झामुमो की बैठक
नाला - झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी परिसर में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्रनाथ महतो उपस्थित थे। बैठक में आगामी 2 फरवरी को दुमका गांधी मैदान में प्रस्तावित 35वां स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रविंद्र महतो ने कहा कि आगामी 2 फरवरी को नाला विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थकों की अधिकाधिक संख्या में जाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी 23 पंचायतों के चौक-चौराहों को संजोने का काम चलाया जा रहा है। पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर तैयारी को लेकर पंचायत क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि दुमका गांधी मैदान में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को पार्टी सुप्रीमो गुरुजी शिबू सोरेन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित करेंगे। उक्त कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह व्याप्त है। इस अवसर पर नारायण मंडल, जनार्दन भंडारी, झामुमो नेत्री सह प्रमुख बबीता मुर्मू, मंगल सोरेन, मो जहांगीर, भवसिंधु लायक, उज्जवल घोष, कालीपद दास, जयधन हांसदा, गुपिन सोरेन, निमाई पहाडिय़ा, अरूण माजी, यशोदी मुर्मू आदि कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।