पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करमाटांड़ जानेवाला एकमात्र रास्ता बंद, तनाव

करमाटांड़ जानेवाला एकमात्र रास्ता बंद, तनाव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. बीसीसीएल की करमाटांड़ कॉलोनी के एकमात्र रास्ते को जमीन बचाओ मोर्चा ने बुधवार को बंद कर दिया। कॉलोनी के लोगों को अपने वाहन छोड़कर पैदल ही जाना पड़ा। रास्ते को खुलवाने के मुद्दे पर ग्रामीणों के दो गुट आमने-सामने हो गए। बलियापुर पुलिस और सीआईएसएफ के जवान भी पहुंचे, लेकिन कोई समाधान निकाले बगैर लौट गए। उनका कहना है कि यह मामला विस्थापितों और बीसीसीएल के बीच का है।

जमीन देकर नौकरी पानेवाले होंगे बर्खास्त : मोर्चा के लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे से कॉलोनी में जानेवाले रास्ते को पेड़ की टहनियां और कांटे लगाकर जाम कर दिया। मुख्य रास्ता पहले से ही बंद है। इससे कॉलोनीवासी परेशान हो गए। इधर, प्रबंधन ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि जिन्हें जमीन के बदले नौकरी मिली है, वे अपनी जमीनों पर विरोध खत्म कराएं। ऐसा नहीं होने पर उन्हें कंपनी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। इससे वे बीसीसीएल कर्मी और मोर्चा के लोग आमने-सामने हो गए हैं।