पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाओं की जानकारी दें सहिया साथी

योजनाओं की जानकारी दें सहिया साथी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरलीपहाड़ी - सहिया साथी की मासिक बैठक ((क्लस्टर-०४)) बुधवार को प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर में हुई। उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अध्यक्षता कर रही नीतू देवी ने संस्थाओं से जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा। नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन के लिए कृत्रिम उपायों में से माला डी, कॉपर टी, पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण संबंधी बातों पर ध्यान देने को कहा। बैठक में आशा देवी, मजीदन बीबी, गुलबानो बीबी, बबीता देवी, सरिता देवी समेत कई लोगों की उपस्थिति हुई।