पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय बाउरी समाज का सम्मेलन

अखिल भारतीय बाउरी समाज का सम्मेलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चासनाला - दलितों में भी बाउरी समाज अल्पसंख्यक है। राज्य सरकार भी 12 प्रतिशत आरक्षण दिया है। परंतु लाभ नहीं मिल पा रहा। सरकार ही नहीं कंपनी के बिचौलिये बाउरी समाज का शोषण करते रहे है। उक्त बातें कांडरा स्थित कोल बोर्ड कॉलोनी में अखिल भारतीय बाउरी समाज के एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेवीएम नेता अमर बाउरी ने कही। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकाश बाउरी व संचालन डबलू बाउरी ने किया। समाज के जिलाध्यक्ष श्रीमंत बाउरी ने कहा कि बाउरी समाज अति पिछड़ा है।

अधिकांश लोग असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं। पर सही से मजदूरी नहीं मिल पाता। समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। 64 वर्षों से बाउरी समाज का शोषण होता रहा है। आगामी चुनाव में एकमत होकर ताकत का एहसास कराना होगा। दारा बाउरी, समीर बाउरी, दिलीप बाउरी, गणपति बाउरी, मधुसूदन बाउरी, मुकेश बाउरी, सुनील बाउरी, विजय बाउरी, गोपाल बाउरी, सभंकर बाउरी आदि थे।