प्रतिभा को निखारने का काम करेगी आजसू
> आदिवासी क्लब पारटांड़ ने जीता खिताब
भास्कर न्यूज - तालगडिय़ा
चंदनकियारी क्षेत्र में सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है। छह दशक से जो विकास कार्य नहीं हुए, वे महज चार वर्षों में आजसू के नेतृत्व में हुआ। ये बातें चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने कही। वे न्यू एक्शन क्लब तेतुलिया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय स्व. गोविंद किस्कू मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चंदनकियारी में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें आगे लाने की जरूरत है। यहां के खिलाडिय़ों के लिए स्टेडियम बनाया जा रहा है। अगर यहां की जनता ने साथ दिया तो चंदनकियारी विधानसभा में एक भी समस्या नजर नहीं आयेगी। साथ ही आजसू के केंद्रीय सदस्य संदीप महतो ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। फाइनल मुकाबले में आदिवासी क्लब पारटांड़ ने बारूद क्लब साजनबेड़ा को एक गोल से हराया। इस अवसर पर सुनील किस्कू, संदीप महतो, प्रकाश शर्मा, परशुराम महतो, रूपलाल किस्कू आदि थे।