1008 दीपों से हुई मां दुर्गा की महाआरती
भास्कर न्यूज - चासनाला
चासनाला सुदामडीह रिवर साइड स्थित दामोदर नदी किनारे सूर्य मंदिर परिसर में चल रहे श्रीसत चंडी शांति महायज्ञ के सातवें दिन हवन, पूजन, यज्ञ मंडप परिक्रमा क्षेत्र में धर्म की गंगा बह रही थी। संध्या समय में महाशक्ति मां दुर्गा की 1008 दीपों से महाआरती की गई। महाआरती कांग्रेस नेता पंकज मिश्रा के सहयोग से कराई गई। वहीं बिहार के महाराजगंज से पधारे आचार्य पंडित चंद्र भान द्विवेदी के प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। महायज्ञ को सफल बनाने में पूजा समिति के गिरीश सिंह, पप्पू यादव, सुधीर सिंह, बमभोली सिंह, संजय सिंह, रंजय सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।