पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूसबंगला में प्रतिबंधित लॉटरी के धंधेबाज भिड़े

फूसबंगला में प्रतिबंधित लॉटरी के धंधेबाज भिड़े

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> एक-दूसरे को खदेड़ कर पीटा, पुलिस आते ही भाग खड़े हुए
भास्कर न्यूज - झरिया
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के अनिल टॉकीज के पास बुधवार की दोपहर प्रतिबंधित लॉटरी के दो धंधेबाज आपस में भिड़ गए।दोनों ने एक-दूसरे को खदेड़-खदेड़ कर पीटा।वहां काफी भीड़ लग गई।इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। थोड़ी ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई, तो मारपीट करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे लोदना मोड़ होते हुए भागा 4 नंबर की ओर भाग निकले। लोगों का कहना है कि पुलिस इस अवैध धंधे के बारे में अच्छी तरह जानती है, लेकिन वह धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।
बंगाल से थोक में लाए जाते हैं टिकट - जानकारी के मुताबिक, फूसबंगला स्थित अनिल टॉकीज के समीप हर दिन लॉटरी संचालकों का जमावड़ा होता है।प्रतिबंधित लॉटरी टिकट थोक में बंगाल से लाए जाते हैं।यहां विभिन्न जगहों पर पहुंचाने के लिए टिकटों का बंटवारा होता है।बुधवार को भी थोक विक्रेता टिकट लेकर पहुंचा था। भागा 4 नंबर के लॉटरी संचालक ने टिकट मांगे, तो उससे पहले का बकाया चुकाने को कहा गया।