पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 117वीं जयंती पर याद किए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

117वीं जयंती पर याद किए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जामताड़ा/नाला
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 117वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गई। जिले भर में नेताजी के जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अहले सुबह प्रभात फेरी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय में रामकृष्ण मठ से जुलूस निकाला गया। जुलूस सुभाष चौक, इंदिरा चौक होते हुए पूरे जिले का भ्रमण किया। मौके पर स्वाति सरकार सहित दर्जनों महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। स्थानीय सुभाष चौक स्थित नेताजी के प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया।
इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जामताड़ा में सादे समारोह में नेताजी की जयंती मनाई गई। विद्यालय की शिक्षिका, कर्मचारी व छात्राओं ने नेताजी के चित्र पर फूल माला अर्पित किया। इस अवसर पर वार्डन कंचन कुमारी, मंजू रानी, आरती, पिंकी झा, रीता कुमारी, कविता यादव, हेमंत झा छात्रा हिना, प्रियंका सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे।



5 किमी लंबी मैराथन दौड़ में शामिल प्रतिभागी इंटर कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल से गोपालपुर, आमबागान, चालेपाड़ा, सियारकेटिया होते हुए कुरूली नदी पहुंचकर मैराथन दौड़ को पूरा किया। कुल प्रतिभागियों में से घुटबोना गांव के बीस वर्षीय युवा जयदेव राय ने महज 15 मिनट में 5 किमी की दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इंद्रजीत पातर द्वितीय एवं दीपक कुमार घोष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्थानीय विधायक सत्यानंद झा पुलिस प्रशासन सहित आमजनता द्वारा प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की गई। मुख्य अतिथि स्वामी विश्वरूप महाराज जी एवं विधायक ने संयुक्त रूप से कॉलेज परिसर में नेताजी की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में स्वामी विश्व रूप महाराज ने कहा कि आज के युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

5 किमी लंबी मैराथन दौड़ में छात्रों ने भाग लिया

लोगों को संघर्ष करने का संदेश दिया

आजादी को लेकर देश के कोने-कोने में लोगों को संघर्ष करने का संदेश दिया। आजाद हिंद फौज के गठन के पश्चात स्वतंत्रता के लिए अनवरत संघर्ष को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को भारत की मौलिक संस्कृति को जीवंत रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्राचार्य भानु रंजन ठाकुर, लक्ष्मण चौधरी, चिकित्सा प्रभारी सीएचसी नाला नदियानंद मंडल, युवा सैनिक संघ के वरिष्ठ सदस्य माणिक मंडल, संयोजक महेश्वर घोष, सचिव राजु दास, चंचल खां, जगबंधु पांडेय, इंद्रजीत राय, सुमंत राय, संजीव ठाकुर, विष्णु भंडारी, रामकृष्ण दास आदि संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे।

नाला में निकली प्रभात फेरी

नाला संवाददाता के अनुसार, युवा सैनिक संघ नाला के तत्वावधान में नाला इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे नेताजी जयंती समारोह के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात: प्रभात फेरी से हुई। जिसमें काफी संख्या में सभी वर्गों के लोग विशेषकर युवाओं एवं बच्चों की भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम दुमका के स्वामी विश्व रूप महाराज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सत्यानंद झा उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि विधायक सत्यानंद झा ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर नेताजी मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रवाना किया।



पूरे जिले में विभिन्न संगठनों व संस्थानों ने धूमधाम से मनाई सुभाषचंद्र बोस की जयंती, प्रतिमा व तस्वीरों पर लोगों ने किया माल्यार्पण