पारा शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय
बिन्दापाथर - नाला प्रखंड सहित जिले के अधिकतर पारा शिक्षकों को विगत चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। मानदेय नहीं मिलने के कारण स्थानीय पारा शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उक्त बातें पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सजल मंडल एवं विवेक आनंद ने संयुक्त रूप से कहा। उन्होंने कहा प्रत्येक महीने 24 से 30 तारीख के बीच अनुपस्थिति विवरणी जमा करायी जाती है।
अगले माह के 7 तारीख तक मानदेय दिये जाने की बात है। लेकिन विभागीय ढुलमुल रवैये के कारण अल्प मानदेय में काम करने वाले पारा शिक्षकों को मानदेय के लिए चार महीने का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।