पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुधीर महतो के निधन पर जगह जगह शोक सभा का आयोजन

सुधीर महतो के निधन पर जगह जगह शोक सभा का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जामताड़ा/नाला
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता सह पूर्व डिप्टी सीएम सुधीर महतो के घाटशिला अस्पताल में असामयिक मृत्यु की खबर से जामताड़ा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व डिप्टी सीएम के आकस्मिक निधन की खबर झामुमो कार्यकर्ता के लिए हताशा बन गया। लोग एक दूसरे को फोन कर खबर की पुष्टि करने लगे। मौत की खबर की पुष्टि होते ही जामताड़ा से कई लोग उनके पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए।
सुधीर महतो के निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए जामताड़ा विधायक विष्णु प्रसाद भैया ने कहा कि सुधीर महतो पार्टी के एक कद्दावर नेता थे। झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। वे बेहद सहज और सहृदय व्यक्ति थे। पार्टी और कार्यकर्ता उनके लिए अहम था। उनके निधन से झामुमो ही नहीं झारखंड ने भी एक योग्य नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्तित्व को खो दिया है।
यह अपूर्णीय क्षति है। झामुमो जिला उपाध्यक्ष राजेन राउत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है। इस विपरीत परिस्थिति में जामताड़ा के कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ है। जामताड़ा से उनका बेहद लगाव था। यहां के कार्यकर्ताओं को उन्होंने कभी अलग नहीं समझा। झामुमो नेता देवाशीष मिश्रा, वकील सिंह, साकेश सिंह, शेखर सिंह, झामुयुमो केंद्रीय समिति सदस्य अरविंद कुमार भैया, चंचल राय, मनोज झा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
शोक सभा आयोजित - जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बताया कि उनके निधन से झारखंड में राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है।
उनके निधन के कारण सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान का जामताड़ा आगमन कार्यक्रम टल गया है। अगली तिथि निर्धारित होने पर जिले में चिन्हित योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, बच्चू साव, तमाल मित्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




नाला में शोक की लहर

वहीं दूसरी ओर नाला संवाददाता के अनुसार नाला क्षेत्र में भी उनके मौत की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद संवाद से मर्माहत झामुमो प्रखंड सचिव जयधन हांसदा एवं उज्ज्वल भट्टाचार्य, भवसिंधु लायेक, जनार्दन भंडारी ने स्वर्गीय महतो के पीडि़त परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि स्वर्गीय महतो ने न सिर्फ झामुमो में नहीं बल्कि कोल्हान क्षेत्र से लेकर संपूर्ण समाज को सही दिशा देने, शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने तथा हर तबके के लोगों के जीवन स्तर में बेहतर बदलाव लाने के लिए सकारात्मक प्रयास किया है। कहा कि एक धरतीपुत्र के अकस्मात चले जाने से जहां संगठन को क्षति हुई है वहीं उनके आदर्श व राज्य हित में त्याग हमेशा अनुकरणीय है। इन मिलनसार, दूरदर्शी और मृदुभाषी नेता के चले जाने से क्षेत्र के अन्य राजनीतिज्ञों में भी शोक व्याप्त है।