जनसमस्याओं को ले मोर्चा का धरना
झरिया - बनियाहीर, सूराटांड़ एवं आस पास के मुहल्लों में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर नवगठित लोक शाही मोर्चा ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। गुरूवार को छह सूत्री मांगों के समर्थन में मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धरना का संचालन प्रेम बच्चन दास कर रहे थे। जबकि तैयब खान ने धरना की शुरूआत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। वक्ताओं में रणजीत सिंह, अमित कुमार नोनिया, सुधीर वर्णवाल, आयशा बानो, अनूप साव, अजय बरूआ, सुरेन्द्र लोहार, सुरेन्द्र दास थे।