याद किए गए सुभाष चंद्र बोस
भास्कर न्यूज - झरिया
झरिया के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 117वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बालिका विद्या मंदिर, झरिया में प्राचार्या अजंता राय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं ने नेताजी की जीवनी और उनके आंदोलन को याद किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। आईएसएल, झरिया में प्राचार्य डॉ जेके सिन्हा ने सुभाष बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए खुद को न्योछावर कर बुराई के खिलाफ आंदोलन किया था। उनका नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा जनमानस में राष्ट्रभक्ति का जज्बा भर देता है। वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्र सम्मानित किए गए। मौके पर एसजे लाल, डा. रीता शर्मा, ज्योति शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं प्रखंड साक्षरता वाहिनी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अशोक दास नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। फारवर्ड ब्लाक की ओर से नेताजी की जंयती देशप्रेम दिवस के रूप में मनाया। साम्राज्यवादी शक्तियों के खिलाफ बोस ने लड़ाई लड़ी थी। फारवर्ड ब्लॉक आज भी वहीं लड़ाई लड़ रहा है। मौके पर 110 युवकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर सुनील वर्मन, रीना देवी, विजय रवानी आदि थे। भौंरा न्यू इडेन स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम किये। नेताजी के जीवनी को याद किया। नेताजी के रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित : मैथन - मैथन स्थित नेताजी नगर में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
नेताजी के बताए मार्ग पर चलें
अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
धनबाद - आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती गुरुवार को जिले में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
धनबाद - बीसीसीएल कोयला नगर में नेताजी की जयंती मनाई गई। बीसीसीएल के निदेशक तकनीक अशोक सरकार, निदेशक वित्त अमिताभ साहा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।