मांझी परगना सरदार महासभा की बैठक
नाला - मांझी परगना सरदार महासभा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मंगल सोरेन की अध्यक्षता में नेताजी स्टेडियम में हुई। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में हाथियों के आने से व्याप्त भय, जानमाल का नुकसान से निजात पाने के लिए ग्रामीणों की गोलबंदी एवं गांव-गांव में फैल रहे अफवाह को रोकने पर सदस्यों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंगल सोरेन ने बताया कि आए दिन आदिवासी गांवों के लोग हाथियों के झुंड द्वारा नुकसान पहुंचाने की आशंका से भयभीत हैं। इससे मुक्ति पाने के लिए गांव-गांव में अफवाह के तौर पर एक मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें अज्ञात स्रोतों से आई खबर के अनुसार गांव के मांझी, बुंढ़ी के नेतृत्व में गांव से महिलाओं की टीम निकलती है। इस टीम द्वारा कम से कम तीन गांवों का दौरा कर हाथियों के कहर से बचने के लिए गणेश भगवान की पूजा करने एवं यही संदेश बारी बारी से तीन तीन गांवों में पहुंचाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बैठक में जयधन हांसदा, भजराम हेम्ब्रम, बासुदेव हांसदा, सुबोधन हेम्ब्रम, हाकिम सोरेन थे।