- Hindi News
- संथाली रंगारंग कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़
संथाली रंगारंग कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़
नाला - नावा जुवान मार्शल क्लब कुरलजुडिय़ा के सौजन्य से संथाली रंगारंग कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी कृष्णानंद झा एवं सेवादल के जिला अध्यक्ष पंकज झा ने फीता काटकर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति को जीवित रखने तथा सामाजिक घटनावली को प्रस्तुत कर समाज को एक सशक्त दिशा देने में ऐसा कार्यक्रम काफी कारगर साबित होगा। आयोजक की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम को समाज के लिए लाभदायक एवं प्रेरणादायक बताया है। सार सारजोन ऑपेरा द्वारा प्रस्तुत तीसेम रूवाड़ हिजुक जुरी सिविलामांग सारी कार्यक्रम को देखने के लिए दूर दराज क्षेत्र से महिला पुरुष पहुंचे। ठंड के बावजूद क्षेत्र के सैकड़ों श्रोताओं ने ओडिशा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सामाजिक प्रसंग, गीत नृत्य और हास्यरस से भरा इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का रातभर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए क्लब के अध्यक्ष बलदेव मरांडी, सचिव धनंजय हेम्ब्रम के अलावा परमेश्वर मरांडी, सुनील हेम्ब्रम, महासन बेसरा आदि ने अहम भूमिका निभाई है।