- Hindi News
- वीटीजी एरिया के यूनिट टू क्षेत्र में लगी आग
वीटीजी एरिया के यूनिट टू क्षेत्र में लगी आग
निरसा - एमपीएल के वीटीजी एरिया के यूनिट टू कंडेंसर क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से आग लग गई। आग लगते ही कंडेंसर पाइप जोरदार आवाज के साथ फट गई, जिससे वहां तैनात मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आग लगने के कुछ ही देर बाद एमपीएल के अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे यूनिट टू के कंडेंसर क्षेत्र के एक कंडेंसर की पाइप से हलकी मात्रा में तेल रिसाव हो रहा था। वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी की आग रिसाव तेल तक जा पहुंची, जिससे आग लग गई और कंडेंसर पाइप जोरदार आवाज के साथ फट गई। इस दौरान लगभग 5 घंटे तक एमपीएल का उत्पादन प्रभावित रहा। वहीं अधिकारिक तौर पर एमपीएल के पीआरओ अभिषेक मणि सिंह ने आग लगने की घटना से इंकार किया।