कांग्रेसियों ने नेताजी को किया याद
फतेहपुर - कांग्रेस की फतेहपुर इकाई द्वारा बुधवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की ११७वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा नेताजी के फोटो पर फूल चढ़ाया गया। साथ हीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर नुरामणि हांसदा, महावीर मोदी, नरसिंह मंडल, मो इसाक अली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।