स्कूल के पास कांटा घर का विरोध जारी
झरिया - पूर्वी झरिया क्षेत्र के 23/8 खदान व विद्यालय के पास कांटाघर बनने को विरोध जारी है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने विरोध सभा की। मौके पर डिप्टी मेयर नीरज सिंह उपस्थित थे। श्री सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग पहले एकजुट हो तभी कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। कांटाघर हटाने के आंदोलन को तेज करने की बात कही। लोगों को आश्वासन दिया कि कांटाघर के स्थानांतरण और कांटाघर के भवन को स्कूल को देने के लिये प्रबंधन से बात करेंगे। मौके पर उपस्थित सुग्रीव सिंह, मनोज सिंह, सुबोध सिंह, प्रेमा देवी, सेानी देवी आदि ने कहा कि स्कूल एवं घनी आबादी के बीच कांटाघर नहीं बनना चाहिए।