पत्नीहंता की जमानत खारिज
जामताड़ा - हत्या के आरोपी अशोक महतो की जमानत याचिका प्रथम जिला जज शिवशरण दुबे की अदालत से गुरूवार को खारिज कर दी गई। अभियुक्त के खिलाफ मिहिजाम थाना में कांड संख्या १९१/१३ दर्ज है। यह प्राथमिकी मृतक मोनिका देवी के भाई रविंद्र महतो ने दायर किया था। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मृतक का विवाह अशोक के संग वर्ष २०११ में हुई थी। अभियुक्त वर्तमान में जामताड़ा जेल में है।