४० कर्मियों ने किया रक्तदान
कालूबथान - निरसा क्षेत्र अंतर्गत एमपीएल परिसर में एलएनटी कार्यालय में गुरुवार की सुबह कंपनी द्वारा मनाए जा रहे सुरक्षा माह के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एलएनटी कंपनी के 40 कर्मियों ने रक्तदान किया। मौके पर एलएनटी के अधिकारी जयकुमार ने बताया कि इसमें सभी कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया है।