- Hindi News
- सीएम के कार्यक्रम की तैयारी देखने चासनाला पहुंचे डीसी
सीएम के कार्यक्रम की तैयारी देखने चासनाला पहुंचे डीसी
फोटो नंबर ०४
पुटकी -
मुख्यमंत्री के २७ जनवरी को मुनीडीह आगमन के लेकर धनबाद के उपायुक्त प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुनीडीह सीपीपी के पास मुख्यमंत्री पीएचईडी की ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम के विरोध करने के निर्णय के मद्देनजर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रमुख मनोज महतो को दुबराजडीह, बालूडीह, जतूडीह के ग्रामीणों से वार्ता करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन तीन गांवों को गोपीनाथडीह जलापूर्ति योजना से जोड़ा जाएगा। मौके पर डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी व पीएचईडी के इंजीनियर मौजूद थे।