पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 जनवरी को सीएम करेंगे कांड्रा फिल्टर प्लांट का उद्घाटन

27 जनवरी को सीएम करेंगे कांड्रा फिल्टर प्लांट का उद्घाटन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त ने किया निरीक्षण

फोटो है। 18

चासनाला -

धनबाद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत दामोदर नदी स्थित बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने उपायुक्त कांड्रा पहुंचे। उन्होंने जलापूर्ति योजना के इंटकवेल का भी निरीक्षण किया। उक्त ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 जनवरी को करेंगे। इसके बाद यहां से जलापूर्ति करने की प्रक्रिया को शुरू करने की हरी झंडी मिल जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि उक्त फिल्टर प्लांट के चालू होने से 3 लाख की जनता लाभान्वित होगी और पानी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

3 लाख लोगों को मिलेगा पानी

बताते हैं कि 300 करोड़ की धनबाद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत 18 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाई गई है। कांड्रा फिल्टर प्लांट चालू हो जाने से सिंदरी, डोमगढ़, परसबिनया, रोहराबांध, टासरा, चासनाला, पाथरडीह, सुदामडीह, मोहलबनी, भौंरा, जियलगोरा, जहाजटांड़ सहित कई अन्य इलाकों के लोगों को पानी मिलेगा। इस प्लांट के चालू होने का अर्से से लोगों को इंतजार है।

पुटकी - सीएम के २७ जनवरी को मुनीडीह आगमन के लेकर धनबाद के डीसी प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुनीडीह सीपीपी के पास सीएम पीएचईडी की ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम के विरोध करने के निर्णय के मद्देनजर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रमुख मनोज महतो को दुबराजडीह, बालूडीह, जतूडीह के ग्रामीणों से वार्ता करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन तीन गांवों को गोपीनाथडीह जलापूर्ति योजना से जोड़ा जाएगा। मौके पर डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी व पीएचईडी के इंजीनियर मौजूद थे।

भास्कर न्यूज - चासनाला