नेताजी की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
निरसा - नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती गुरुवार को निरसा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर निरसा के विभिन्न क्षेत्रों में राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन तथा शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रखंड परिसर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लाक व अभाविप कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अपर्णा सेन के नेतृत्व में पंडरामोड़ से मोटरसाइकिल जुलूस निकाल निरसा प्रखंड कार्यालय स्थित नेताजी की प्रतिमा के पास पहुंचे, जहां श्रद्धांजलि दी गई।